Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में पारी के लिहाज से सबसे तेज 'छक्कों का शतक' पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लासेन ने यह आंकड़ा 52 गेंदों में छुआ। क्रिस गेल (37) इस लिस्ट में शीर्ष पायदान पर हैं, जबकि रसेल (47) दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल करियर में अब तक 56 मैच खेले हैं, जिसमें 102 छक्के लगाए। सर्वाधिक छक्कों के मामले में क्रिस गेल शीर्ष स्थान पर हैं, जिन्होंने 142 मुकाबलों में 357 छक्के जड़े। रोहित शर्मा 276 मुकाबलों में 310 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। विराट कोहली 273 मुकाबलों में 299 छक्कों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 37 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन का योगदान भी दिया।