First T20I Match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बारिश विलेन साबित हुई। झमाझम बारिश के कारण मैच में दूसरी पारी नहीं हो सकी और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया।
बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेकीपर 100 शिकार करने वाले दुनिया के महज दूसरे और इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। बटलर ने यह मुकाम आदिल रशीद की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज हर्षित राणा को स्टंप करने के साथ हासिल किया। इंग्लिश विकेटकीपर से पहले यह उपलब्धि सिर्फ साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक हासिल कर चुके हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 117 शिकार किए हैं। हालांकि, बटलर ने कीपिंग से तो योगदान दिया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका। झमाझम बारिश के कारण मुकाबले में दूसरी पारी नहीं खेली जा सकी।