Thiruvananthapuram: IND vs NZ 4TH T20I (Image Source: IANS)
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में 32 पायदान की जबरदस्त छलांग लगाई है, जबकि पाकिस्तान के सैम अयूब ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में स्थान मिला। उन्होंने सीरीज के तीन मुकाबलों में 76, 28 और 103 रन की पारी खेली। कुल 207 रन बनाने के साथ ईशान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी लगाया। इस शानदार बल्लेबाजी के साथ ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले 32वें स्थान पर पहुंच गए।
बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पछाड़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।