भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। आईएएनएस ने मैच से पहले कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों, क्रिकेट कोचों, युवा क्रिकेटरों और क्रिकेट फैंस से बातचीत की जिसमें उन्होंने मैच में भारत को जीत का मजबूत दावेदार बताया।
पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता किरण मोरे ने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच अच्छा होगा। भारत-पाकिस्तान मैच पूरी दुनिया देखती है। मैच कोलंबो में हो रहा है। भारतीय टीम के जीतने का चांस 70 प्रतिशत है, जबकि पाकिस्तान का 30 प्रतिशत।"
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया ने कहा, "टी20 फार्मेट में, एक गेंद पूरे मैच को बदल सकती है। हम लापरवाह नहीं हो सकते क्योंकि आप कभी भी पक्का नहीं हो सकते कि विरोधी टीम कब अच्छा खेलना शुरू कर देगी। हमें मैच में चोकन्ना रहना होगा।"