सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए रोहित यादव की जगह इंडिया अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। सवसानी को वन-डे टीम में रोहित की जगह दी गई है, जबकि टेस्ट टीम में बलोदा को रोहित की जगह मिली है।
रोहित यादव को ऑस्ट्रेलिया 19 टीम के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी डे टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम में जगह दी गई थी, लेकिन उम्र में अंतर संबंधी विवाद के कारण उन्हें हटा दिया गया। रोहित को खेल के सभी फॉर्मेट में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच में जन्म-रिकॉर्ड में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच तीन वनडे मैच 18, 21 और 23 सितंबर को खेले जाएंगे। दो चार दिवसीय मैच 27 से 30 सितंबर और 5 से 8 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। अहमदाबाद में खेले जाने वाले दूसरे चार-दिन के मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच राजकोट में होंगे।