न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है: कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय (Image Source: IANS)
। स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है।
आईएएनएस से बात करते हुए कपिल देव पांडेय ने कहा, "भारतीय टीम के लिए इतिहास रचने का मौका है। अभी तक कोई भी मेजबान टीम टी20 विश्व कप नहीं जीती है। साथ ही कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 विश्व कप नहीं जीती है।"
उन्होंने कहा कि विकेट हमारा जाना पहचाना है। हमारे बल्लेबाज फॉर्म में हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमें इतिहास रचना है।