भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी (Image Source: IANS)
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को बताया कि टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। मैच 23, 25, और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे।
इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद जिम्बाब्वे पहुंचेगा। जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 में किए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को इस सीरीज के दौरान जारी रखना चाहेगी।
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने कहा, "भारत के खिलाफ मैच हमेशा बहुत उत्साह पैदा करते हैं, और यह हमारे खिलाड़ियों के लिए विश्व चैंपियन के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खुद को टेस्ट करने का एक शानदार मौका है।