भारत की डेफ टीम ने जीता पहला एडीसीए टी20 एशिया कप (Image Source: IANS)
कटक के बाराबती स्टेडियम में बुधवार को टीम इंडिया ने श्रीलंका डेफ टीम को 6 विकेट से मात देकर एडीसीए टी20 एशिया कप 2026 का पहला एडिशन अपने नाम किया।
फाइनल मैच में श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।
इस इवेंट में पूरी सीरीज में कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच 4 विकेट से जीता। इसके बाद दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। तीसरे मैच में श्रीलंका ने नेपाल के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।