एलन बॉर्डर फील्ड पर अजेय ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम, दर्ज की लगातार 21वीं जीत (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत के खिलाफ मंगलवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड पर लगातार 21वां मुकाबला अपने नाम कर लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने यहां 7 फरवरी 1999 को पहला वनडे मैच खेला था, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 100 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने यहां साल 2006 से 2011 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 7 मैच जीते।
22 अक्टूबर 2017 को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हुआ, जिसमें 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद इस टीम ने अक्टूबर 2019 में श्रीलंका के विरुद्ध यहां 3 वनडे मैच जीते। अक्टूबर 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां लगातार तीन वनडे जीते।