IPL 2026: सुपर संडे में 2 रोमांचक मुकाबले, LSG-GT और MI-RCB होंगी आमने-सामने (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में रविवार को 2 जोरदार मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला 3:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 से मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा।
एलएसजी और जीटी के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।
एलएसजी 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ अपने घरेलू मैदान में जीटी के खिलाफ उतरेगी।