Kolkata: IPL 2026 - Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ केकेआर ने 'प्लेऑफ' की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
केकेआर 12 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है, जबकि गुजरात टाइटंस 13 में से 8 मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर बनी हुई है। जीटी का मकसद अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देकर 18 अंकों के साथ अगले दौर का टिकट हासिल करना होगा।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 27 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की।