New Delhi: IPL 2025 – SRH vs KKR (Image Source: IANS)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग-2026 (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लीग का 19वां सीजन अपनी शुरुआत से पहले ही बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या की वजह से चर्चा में है। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में फिटनेस और अन्य कारणों से 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। इसमें 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हैं।
आइए देखते हैं कि कौन-कौन से विदेशी खिलाड़ी फिटनेस की समस्या की वजह से आईपीएल के 19वें सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) पूरी तरह फिट नहीं है। वह लीग के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से एसआरएच की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है।