Dharamsala: IPL 2026 - Punjab Kings vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Punjab Kings: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की। यह दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में दूसरा सबसे सफल रन चेज रहा।
इस जीत के साथ डीसी प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है। डीसी ने 12 में से 5 मैच जीते हैं। दूसरी तरफ, लगातार चौथी हार के बाद पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इस टीम को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.5 ओवरों में 78 रन जुटाए।