आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ शतक लगाकर कूपर कोनोली ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच एक मुकाबला खेला गया। एसआरएच ने 33 रन से मैच जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। कूपर कोनोली का विस्फोटक शतक भी पंजाब किंग्स को हार से और एसआरएच के हाथों अंकतालिका में पहला स्थान गंवाने से नहीं रोक सका।
कूपर कोनोली अपनी शतकीय पारी से बेशक पंजाब किंग्स को जीत नहीं दिला सके, लेकिन कई रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गए।
कूपर कोनोली आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को हुए मुकाबले में कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले कोनोली दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोनोली से पहले प्रभसिमरन सिंह ऐसा कर चुके हैं।