Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए सीजन के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ केकेआर को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल में क्या बदलाव हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें , गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे , लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।