Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। इस टीम ने 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं। सीएसके 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर मौजूद है।
इस टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद अगले 2 मैच जीते थे। अगर इस टीम के पिछले 5 मुकाबलों को देखें, तो जीत की हैट्रिक लगाने के बाद किंग्स को लगातार 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।