Kolkata: IPL 2026 - Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की।
रविवार के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से मात देकर प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया था। ऐसे में दिन का दूसरा मुकाबला सिर्फ सम्मान की लड़ाई बन गया।
ईडन गार्ड्न्स में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। अभिषेक पोरेल ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की।