AUS Vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज लाचलान शॉ (Lachlan Shaw) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। शनिवार (21 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए मैच में शॉ ने ऐसा शानदार डाइविंग कैच पकड़ा कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।
यह कैच इंग्लैंड की पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला। तेज गेंदबाज बेन डवारशुइस की 132.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर टॉम बैंटन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद अच्छे से टाइम नहीं हुई और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई।
वहां तैनात लाचलान शॉ गेंद की दिशा में तेजी से दौड़े और सही समय में हवा में फुल लेंथ डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच लपक लिया। जमीन पर गिरते समय उनकी कोहनियां भी टकराईं, लेकिन उन्होंने गेंद पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। शॉ के इस शानदार कैच ने टॉम बैंटन की पारी का अंत कर दिया। बैंटन ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्के शामिल रहा।