Australia beat England by 3 wickets in first t20i (इंग्लैंड पर पहले T20I में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो बने निखिल चौधरी, जानिए 'भारत' से क्या है रिश्ता?)
नई दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में निखिल ने गेंद से 2 विकेट हासिल करने के बाद बल्ले से 66 रन कूटे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।