ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पूर्व कप्तान जोस बटलर को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में ब्रूक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम गेंदों में टी20 अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 13 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर गंवा दिए थे। साल्ट 0 और एन्यूरिन डोनाल्ड 10 रन के स्कोर पर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने विकेट गिरने का दबाव अपने ऊपर नहीं लिया और क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। ब्रूक ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सबसे तेज टी20 अर्धशतक है।
ब्रूक 28 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। ब्रूक के टी20 करियर का यह 9वां अर्धशतक था।