IPL 2026: GT अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो RR टॉप-4 से बाहर, अब इस गेंदबाज के पास पर्पल कैप (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई और 77 रन के बड़े अंतर के हार के साथ सीजन में पहली बार टॉप-4 से बाहर हो गई।
आइए आरआर-जीटी के मुकाबले के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर नजर डालते हैं।