Ahmedabad: IPL 2026 - Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad (Image Source: IANS)
Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 56वें मुकाबले को 82 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी ने 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है।
गुजरात टाइटंस 12 मुकाबलों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में पांचवीं हार के बाद तीसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जीटी को महज 26 के स्कोर तक दो झटके लग गए थे। इसके बाद साईं सुदर्शन ने निशांत संधु के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की।