इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) नए कप्तान, नए कोच के साथ उतर रही है। टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। 2018 के बाद पहली बार टीम संजू सैमसन के बिना दिखेगी। इतने बदलावों के बावजूद सबसे ज्यादा उत्सुकता टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बनी हुई है।
आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव ने उस सीजन शतक लगाया था और लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल) के बल्लेबाज बने थे। आईपीएल के बाद भी अंडर-19 विश्व कप और ए टीम के साथ उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में वैभव आईपीएल 2026 में क्या करेंगे, इस पर क्रिकेट फैंस की नजर है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम से जुड़ी है। इस वीडियो में रिपोर्टर के एक सवाल का जवाब मजेदार देकर वैभव चर्चा में आ गए हैं।