Irfan Pathan Spotted At Airport: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शुरुआती 20 मुकाबलों में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत को सबसे बड़ा मैच बताया है, जो 12 अप्रैल को मुंबई में खेला जाना है।
आईपीएल का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा। 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से होगी।
पठान ने 'जियोस्टार' पर कहा, "यह मुकाबला हाउसफुल होने वाला है। आप इन सुपरस्टार्स को देखना चाहेंगे। इस मैच में आपको बॉलिंग, बैटिंग और छक्के मारने की काबिलियत के मामले में जो क्वालिटी क्रिकेट देखने को मिलेगा, आपको इससे बड़ा मैच देखने को नहीं मिलेगा। यह समझ में भी आता है। रोहित शर्मा, पिछले दो वर्षों से जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वो शानदार है।"