आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की। आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रविवार को है। इस मैच से पहले आरसीबी ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और नागा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में विराट ने अपने विदेशी खिलाड़ी होने के आरोप का जवाब मजेदार अंदाज में दिया है।
नागा ने विराट से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी प्लेइंग इलेवन में 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इसके जवाब में विराट ने कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? आप ये सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं।"
आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। विराट कोहली लंदन में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों या फिर आईपीएल के लिए भारत आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पर विदेशी खिलाड़ी होने के मीम्स बनाए जाते हैं।