इस साल कुछ भारतीय क्रिकेटर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला, जिन्होंने कुछ ही समय में अपनी चमक बिखेरी। आइए, ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
वैभव सूर्यवंशी: 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के साथ वैभव ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय बने। उन्होंने जिम्बाब्वे के विरुद्ध महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसके साथ 15 साल 118 दिन की उम्र में पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
प्रिंस यादव: इस तेज गेंदबाज ने 17 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, जिसके बाद 28 जून को पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए अपने पहले ही टी20 मुकाबले में प्रिंस यादव ने 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया।