Rajasthan Royals: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिए 11 ओवरों में 151 रन का टारगेट दिया है। मंगलवार को यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
बारिश के चलते टॉस 9 बजकर 55 मिनट पर हुआ। मुकाबले में 9-9 ओवरों की कटौती की गई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे।
यशस्वी जायसवाल ने आरआर को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 4 चौके और 1 छक्का (कुल 22 रन) लगाया। जायसवाल ने सूर्यवंशी के साथ महज 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।