आईपीएल 2026: केकेआर ने किया नई जर्सी का अनावरण, टीम की विरासत पर आधारित नया डिजाइन (Image Source: IANS)
तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (आईपीएल 2026) के लिए अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। नई जर्सी को 'लाइन्स ऑफ लेगेसी थीम' पर डिजाइन किया गया है।
नई जर्सी के डिजाइन के केंद्र में वे खास पल हैं जिन्होंने इतने सालों में केकेआर के सफर को आकार दिया है। 2008 में लीग के उद्घाटन मैच में ब्रेंडन मैकुलम के 158 रन की यादगार पारी से लेकर, रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में लगाए पांच छक्कों तक, केकेआर ने ऐसे कई पल दिए हैं जो आईपीएल की कहानियों का हिस्सा बन गए हैं।
केकेआर ने एक बयान में कहा, "इस सीजन में, उन लाइनों को सिर्फ याद नहीं रखा गया है - उन्हें जर्सी में ही बुना गया है, जिससे फैन्स टीम की कहानी का एक हिस्सा पहन सकें।"