Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया मुकाबला ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई और दोनों पारियों को मिलकर 465 रन बने।
ईडन गार्डन्स के मैदान पर इस मुकाबले में कुल छह बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला ऐसा मुकाबला रहा, जिसमें छह बल्लेबाजों ने 50 से उससे अधिक रन बनाए। केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 93 रनों की दमदार पारी खेली, तो अंगकृष रघुवंशी 82 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं, कैमरून ग्रीन ने भी अर्धशतक लगाया और नाबाद 52 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों का योगदान दिया। साई सुदर्शन ने लगातार चौथे मुकाबले में अर्धशतक लगाते हुए 28 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली।