Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को जीत के लिए 157 रन का टारगेट दिया है।
इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस पारी में लिविंगस्टोन, क्लासेन और रेड्डी के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
इस टीम को अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहला झटका लगा। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक का विकेट मोहम्मद शमी ने निकाला। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शमी ने ट्रेविस हेड (7) को चलता किया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिंस यादव ने कप्तान ईशान किशन (1) को बोल्ड किया। यहां से टीम को एक मजबूत साझेदारी की तलाश थी, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आलम ये रहा कि एसआरएच ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।