IPL 2026: SRH के सामने कई चुनौतियां, KKR को उसके घर में हराना आसान नहीं (Image Source: IANS)
SRH vs KKR: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला ईडन गार्डन, कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार खेला जाना है।
केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस तो एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए केकेआर और एसआरएच जब आमने-सामने होंगी ने सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।
केकेआर अपने होम ग्राउंड में एसआरएच से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। एसआरएच कई समस्याओं से जूझ रही है। एसआरएच की सबसे बड़ी परेशानी नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टीम के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।