आईपीएल 2026: सबसे बड़ी जीत के बाद भी एमआई नौवें नंबर पर, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप? (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। एमआई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए एलएसजी को 6 विकेट से हराया।
एलएसजी ने एमआई को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया था। रयान रिकल्टन के 32 गेंदों पर 83 और रोहित शर्मा के 44 गेंदों पर 84 रन की मदद से एमआई ने 229 का लक्ष्य 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में हार्दिक की जगह मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी। हार्दिक बीमार होने की वजह से मैच का हिस्सा नहीं थे।
एमआई और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।