Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। साल्ट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
फिल साल्ट अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस लीग में सर्वाधिक बार मैच की पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। साल्ट को जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड पार्थिव पटेल (4) के नाम है। वहीं, साल्ट, ड्वेन ब्रावो, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।