Punjab Kings: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के लिए 211 रन का विशाल टारगेट दिया है। पीबीकेएस का लक्ष्य इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 210 रन बना दिए।
प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद टीम को प्रियांश आर्य के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाए।