Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा।
पंजाब किंग्स ने जोरदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की थी। इस टीम ने शुरुआती 7 में से एक भी मैच नहीं गंवाया। इस बीच एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ गया।
जैसे-जैसे प्लेऑफ की जंग तेज हो रही है, पंजाब किंग्स अपनी हार का सिलसिला रोकने और प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बेताब होगी। पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।