Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं।
राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। एलएसजी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है।