Punjab Kings: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 61वां मैच खेला जाएगा। आरसीबी का मकसद इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना होगा।
आईपीएल 2025 के फाइनलिस्ट इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। पिछली बार जब वे भिड़े थे, तो आरसीबी ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन में दोनों टीमें बहुत अलग-अलग स्थितियों में हैं।
पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। इस टीम ने 7 में से एक भी मैच नहीं गंवाया। इस बीच एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा। पीबीकेएस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में उनकी लय बिगड़ गई है। श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है।