Lucknow Super Giants: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 40 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर मौजूद है।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस टीम को 32 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में पहला झटका लगा। इसी स्कोर पर टीम ने ध्रुव जुरेल (0) और वैभव सूर्यवंशी (8) के विकेट भी खो दिए।
इसके बाद कप्तान रियान पराग (20) ने शिमरोन हेटमायर (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा (20) के साथ छठे विकेट के लिए 33 रन, जबकि शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 159/6 के स्कोर तक पहुंचाया।