Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ जीत के लिए 213 रन का टारगेट रखा है। सीएसके को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन की शतकीय पारी और आयुष म्हात्रे का अर्धशतक अहम रहा।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस टीम को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 62 रन की साझेदारी की।
गायकवाड़ ने 18 गेंदों में 1 चौके के साथ 15 रन की पारी खेली। इसके बाद संजू ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रन जुटाते हुए टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचा दिया। म्हात्रे 36 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 59 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुए। इसके बाद संजू ने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक रहा।