आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस से जुड़े शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेड के माध्यम से फाइनल हुई डील (Image Source: IANS)
पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को शार्दुल ठाकुर को एलएसजी से ट्रेड करने के बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को भी अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे रदरफोर्ड ट्रेड के माध्यम से एमआई से जुड़ गए हैं।
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़ने की खबर साझा की है।
आईपीएल की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, "वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड गुजरात टाइटन्स से सफल ट्रेड के बाद आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। जीटी द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई में शामिल हुए हैं।"