CSK VS DC: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए एक निराशाजनक खबर है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई मिचेल स्टार्क सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। स्टार्क के बाहर रहने से दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के शुरुआती फेज में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट की शुरुआत में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले सप्ताह में उनका फिटनेस प्रोटोकॉल कैसे आगे बढ़ता है।
सीए के अनुसार, पिछले 12 महीनों में भारी वर्कलोड के चलते 36 वर्षीय स्टार्क को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले थे और बिग बैश लीग के अंतिम चरण में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के मोहम्मद सिराज को छोड़कर किसी भी तेज गेंदबाज से ज्यादा गेंदें डालीं।