Indian Premier League: सनराजइर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसे जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में उस टीम का सामना करेगी, जो क्वालीफायर-1 गंवाकर यहां पहुंचेगी।
दोनों टीमों के लिए अब किसी भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन के लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराने के बाद, पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ इस नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी। 13 अप्रैल को एसआरएच ने आरआर के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि 25 अप्रैल को इसी टीम के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में 9 जीत के साथ 18 अंक अपने नाम किए। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। एसआरएच के अंक शीर्ष-2 टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस) के बराबर थे, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है।