Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को सीजन का 45वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के क्रम को जारी रखना चाहेंगी।
एसआरएच को शुरुआती 4 मुकाबलों में सिर्फ 1 ही जीत नसीब हुई थी, लेकिन इसके बाद गेंदबाजी आक्रमण में किए गए सुधारों की बदौलत 'ऑरेंज आर्मी' ने लगातार पांच मुकाबले अपने नाम किए। अगर एसआरएच इस मैच को अपने नाम करती है, तो यह टीम 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। पैट कमिंस की वापसी ने टीम को मजबूती दी है।
दूसरी ओर, केकेआर के लिए यह सीजन संघर्षपूर्ण रहा। इस टीम ने शुरुआती 6 में से 5 मुकाबले गंवा दिए, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसके बाद केकेआर लगातार दो मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंची। एसआरएच के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में मथीशा पथिराना अपना डेब्यू कर सकते हैं। श्रीलंका के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को उनके अनोखे गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता है।