Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ एसआरएच ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) ने भी अगले दौर का टिकट पक्का किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मुकाबलों में 9 जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी शीर्ष-4 में अपनी जगह बना ली है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस टीम ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) ने कार्तिक शर्मा (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।