Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। इस मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। आईपीएल 2026 में यह 9वां मौका रहा, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने 200 से ज्यादा रनों का टोटल खड़ा किया। इसके साथ ही एसआरएच आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 रनों से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 8 बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बनाया था।