IPL 2026: धोनी की वापसी में होगी अभी और देरी, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया संकेत (Image Source: IANS)
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संकेत दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए महेंद्र सिंह धोनी की वापसी में और देरी होगी। इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज को पिंडली की चोट से उबरने के दौरान एक और झटका लगा है।
फैंस को उम्मीद थी कि धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रहने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन माही करीब एक महीने इस टूर्नामेंट से बाहर रह चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान के आठ मैच खेल चुकी है। इस दौरान उनके पूर्व कप्तान एक बार भी मैदान पर नहीं उतरे हैं।
रविवार को गुजरात टाइटंस के हाथों चेन्नई की हार के बाद अपडेट देते हुए, फ्लेमिंग ने बताया कि 42 वर्षीय धोनी की चोट अभ्यास सत्र के दौरान और बढ़ गई, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया। शुरू में इसे एक मामूली समस्या माना जा रहा था।