आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। आइए आपको मुंबई के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में केकेआर के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ खेलना काफी पसंद आता है। रोहित आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 पारियों में 1083 रन बनाए हैं। रोहित का अगर बल्ला चला, तो केकेआर के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होगा।
रयान रिकेल्टन: आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 388 रन बनाए थे। रिकेल्टन की हालिया फॉर्म भी काफी अच्छी चल रही है। टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्होंने 8 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बनाए थे। रिकेल्टन केकेआर के गेंदबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।