Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (एमआई) से हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
अभिषेक शर्मा (135 रन): बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और इतने ही चौके निकले। अभिषेक की इस पारी के दम पर एसआरएच ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। एसआरएच ने मुकाबला 47 रन से अपने नाम कर लिया।
संजू सैमसन : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बतौर ओपनर 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 56 गेंदों में 4 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ सीएसके ने 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 189 रन पर सिमट गई। सीएसके ने मुकाबला 23 रन से अपने नाम किया।