Punjab Kings: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।
पंजाब किंग्स को इस सीजन लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम 13 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 12 मुकाबलों में चौथी जीत दर्ज की है। यह टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।
एचपीसीए स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की। प्रियांश 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया।