Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि पिछले कुछ मुकाबलों में हमने लक्ष्य का पीछा बहुत अच्छे से किया है। हमारी गेंदबाजी भी बेहतरीन रही है, इसलिए हमने सोचा कि हम इसी लय को बनाए रखेंगे। मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंदबाजों के लिए पिच में कुछ मदद जरूर होगी, खासकर इस तरह के विकेट पर। मुझे अब भी लगता है कि हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। उम्मीद है कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में देखने को मिलेगा। हमारी टीम में एक बदलाव है। निशांत सिंधु अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं।"
दूसरी ओर, पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "यह (पिच) बहुत सुंदर दिख रही है। विकेट पर थोड़ी घास है और शायद काली मिट्टी होने की वजह से इसमें थोड़ा उछाल भी मिलेगा। यह थोड़ा असामान्य है, लेकिन हां, हम पहले भी इस विकेट पर खेल चुके हैं। हमारी टीम में जेवियर बार्टलेट आ रहे हैं और गेंदबाजी में (विजयकुमार) वैशाख भी शामिल हो रहे हैं।"